अब मिलावटी दूध का पता चलेगा स्मार्टफोन से
आए दिन दूध में मिलावट की खबरें सुर्खियों में रहती है और आम आदमी को पता ही नहीं चलता कि वह कैसे दूध की मिलावट का पता लगाए? अब इस परेशानी से छुटकारा दिलाने जा रहे है आईआईटी हैदराबाद के रिसर्चर। इन्होंने स्मार्टफोन बेस्ड ऐसी प्रणाली विकसित की है, जिससे पता चलेगा कि दूध में मिलावट का स्तर कितना है? यह प्रणाली एक इंडिकेटर पेपर का इस्तेमाल करके दूध में एसिडिटी का पता लगाती है, जो एसिडिटी के अनुसार रंग बदलता है। रिसर्च टीम ने इस तकनीक को स्मार्टफोन से जोड़ दिया है ताकि रंग में बदलाव का सही-सही विश्लेषण […]