सीवेज से मिलेगा अब साफ पानी
नागपुर म्यूनिसपल कॉरपोरेशन (एनएमसी) देश का पहला ऐसा शहर है, जिसने करीब 90 फीसदी तक सीवेज के पानी को ट्रीट करके रियूज़ करने की पहल की हैं। शहर में रोज़ाना 52. 5 करोड़ लीटर सीवेज रिलीज़ होता है, जिसमें से 48 करोड़ लीटर को प्रॉसेस करके रीयूज़ किया जा रहा है। एनएमसी के एक्ज़िक्यूटिव इंजीनियर अनिरुद्ध की माने, तो हर रोज़ 15 करोड़ लीटर, नेशनल थर्मल पावर स्टेशन (एनटीपीसी) को दिया जाएगा। एनटीपीसी इस पानी का इस्तेमाल मौदा थर्मल पावर स्टेशन के लिए करेगा। एनटीपीसी इस पानी के लिए दिए जाने वाले रेट को तय करेगा, जिसके बाद एनएमसी और […]