डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा जीवन हैं प्रेरणास्त्रोत
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का नाम आते ही एक शांत स्वभाव का चेहरा हमारे सामने आ जाता है। उनका व्यक्तित्व धर्म, जाति से ऊपर था और इसी वजह से वह सभी भारतीयों में खासे लोकप्रिय थे। उनके इसी महान व्यक्तित्व के कारण वह आज भी हम सभी भारतीयों के लिए जीवन का एक आदर्श हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ प्रेरणादायक घटनाएं।