समाज को प्रेरणा देती नारी शक्ति – पार्ट 2
इरादे अगर पक्के हैं तो हर मुश्किल हार मान जाती हैं। इसी बात को सच साबित कर दिखाया हैं इन महिलाओं ने। कल्पना सरोज बुलंद इरादों की बेहतरीन मिसाल हैं महाराष्ट्र के विदर्भ में जन्मीं कल्पना सरोज। दलित परिवार में जन्मी कल्पना ने गरीबी से लेकर, बाल विवाह और घरेलू हिंसा का दंश सहा है। एक बार वह ज़रूर डगमगाई, लेकिन उसके बाद खुद को मज़बूत करके एक बार ज़िंदगी में ऐसा आगे बढ़ी कि फिर कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। विदर्भ के गांव से मुंबई के स्लम पहुंची कल्पना को शुरू में एक गारमेंट फैक्ट्री में 2 रुपए प्रतिदिन […]