जब पुलिस ने निभाया वर्दी के साथ मानवता का फर्ज
अगर किसी काम को करने का ठान लिया जाए, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता और मुंबई के रेलवे सुरक्षा बल की एक महिला अधिकारी विनीता शुक्ला ने इसे बखूबी करके भी दिखाया है। दरअसल उन्हें दादर स्टेशन की सीढ़ियों पर एक बच्चा बैठा दिखा जो ना बोल सकता था और ना सुन सकता था। विनीता शुक्ला ने बच्चे से जानकारी लेने की कोशिश की, तो वह अपने घर या माता-पिता के बारे में कुछ भी नहीं समझा पा रहा था। इसी के चलते पुलिस ने उसे शेल्टर होम भेज दिया लेकिन सब इंस्पेक्टर विनीता को बार-बार उस बच्चे […]